ब्रेकिंग न्यूज़

लू लगने से मरने वालों की संख्या 14 हुई, सात लोग अब भी अस्पताल में

मुंबई. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आयोजित ‘महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार कार्यक्रम में लू की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 14 हो गई। सात मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में दस महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।
पनवेल नगर निगम के उपायुक्त विठ्ठल डाके ने कहा, ‘‘आज विरार निवासी 34 वर्षीय एक महिला को वाशी के एमजीएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। महिला की पहचान स्वाति वैद्य के रूप में हुई है।'' अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की संख्या सात है, हालांकि इससे पहले दिन में यह संख्या नौ बताई गई थी। डाके ने कहा, ‘‘नवी मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में अब केवल सात मरीज भर्ती हैं। उनकी स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।'' इस बीच, महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने नवी मुंबई में रविवार को आयोजित राज्य पुरस्कार समारोह में लू लगने से लोगों की मौत होने के मामले में राज्य सरकार के खिलाफ मंगलवार को गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की। प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लिखे एक पत्र में पवार ने कहा कि यह त्रासदी प्राकृतिक नहीं, बल्कि यह मानव निर्मित आपदा है और इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। खारघर क्षेत्र में रविवार को एक खुले मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। चिलचिलाती धूप में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था, जिनमें अधिकतर लोग महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित अप्पासाहेब धर्माधिकारी के अनुयायी थे। रविवार को कार्यक्रम के दौरान लू लगने और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english