असम और अरुणाचल प्रदेश ने दोनों राज्यों के बीच अंतर-राज्य सीमा विवाद के निपटारे के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली। असम और अरुणाचल प्रदेश ने दोनों राज्यों के बीच अंतर-राज्य सीमा विवाद के निपटारे के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने किया। इस समझौते से दोनो राज्यों की सीमा पर स्थित 123 गांवों का विवाद समाप्त हो जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच अंतर-राज्य सीमा विवाद के समाधान के लिए यह समझौता बहुत बड़ी उपलब्धि है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment