कोलकाता मेट्रो का हुगली नदी के नीचे सुरंग के जरिए परीक्षण किया गया
कोलकाता। कोलकाता मेट्रो ने गुरुवार को हुगली नदी के नीचे बनी एक सुरंग में मेट्रो ट्रेन का परीक्षण किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, यह परीक्षण कोलकाता मेट्रो द्वारा 12 अप्रैल को देश में पहली बार हुगली नदी के नीचे बनी सुरंग में कोलकाता से हावड़ा के बीच एक मेट्रो ट्रेन दौड़ाने का इतिहास रचने के बाद किया गया। उन्होंने बताया कि हावड़ा मैदान स्टेशन से एस्प्लेनेड के बीच लगभग 4.8 किलोमीटर की दूरी में किया गया परीक्षण सफल रहा। इसके बाद, ट्रेन कोलकाता मेट्रो के कुछ अधिकारियों और मीडियाकर्मियों को लेकर वापस हावड़ा मैदान स्टेशन आई। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक ए के नंदी ने बताया कि ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के इस खंड को जनता के लिए खोलने से पहले कोलकाता मेट्रो के अधिकारी बड़े पैमाने पर इस तरह के परीक्षण करना जारी रखेंगे।
--

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment