ब्रेकिंग न्यूज़

मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए महिला चलती ट्रेन से कूदी...!, चोटिल हुई....!

कोलकाता.  पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे एक झपटमार को पकड़ने के लिए एक महिला चलती ट्रेन से कूद गयी जिससे वह घायल हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि कैनिंग उपजिला अस्पताल में अपनी ड्यूटी पूरी कर बृहस्पतिवार शाम को एक नर्स ट्रेन से अपने घर के लिए निकली। जब वह माटला हॉल्ट स्टेशन के पास कैनिंग-सियालदह ट्रेन में सवार हुई, तब एक चोर ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और ट्रेन से कूद गया। उसे पकड़ने के लिए नर्स भी कूद गयी लेकिन वह जख्मी हो गयी। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और उसने नर्स को कैनिंग उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी सोनारपुर के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह घटना कल शाम घटी। उसे (नर्स को) अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। अबतक इस वारदात के सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। हम मोबाइल फोन बरामद करने के लिए कदम उठा रहे हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english