प्रधानमंत्री ने बैलाडीला और दल्लीराजहरा सहित देश के 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में रेडियो प्रसारण को बढ़ावा देने के लिए 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्धाटन किया। 100 वॉट के इन ट्रांसमीटरों का शुभारंभ वीडियो क्रॉफ्रेंस के माध्यम से किया गया। ये ट्रांसमीटर 18 राज्यों, 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में स्थापित किए गए हैं । इनमें दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला और बालोद जिले के दल्लीराजहरा में संस्थापित 100 वॉट क्षमता वाले एफ.एम ट्रांसमीटर भी शामिल है।
प्रधानमंत्री का दृढ़ विश्वास है कि रेडियो जनता तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री ने व्यापक रूप से श्रोताओं तक पहुंचने के लिए रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम शुरू किया था। अब रविवार 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम की ऐतिहासिक 100वीं कड़ी का प्रसारण होना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के 18 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 84 जिलों में 91 एफएम ट्रांसमीटर्स के उद्घाटन किए । पीएम मोदी ने कहा, ‘जब रेडियो और एफएम की बात आती है तो इसके साथ मेरा रिश्ता एक भावुक श्रोता के साथ-साथ एक मेजबान का भी है. ।’उन्होंने कहा, ‘आज ऑल इंडिया रेडियो की (एआईआर) एफएम सेवा का विस्तार अखिल भारतीय एफएम बनने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है ।. ऑल इंडिया एफएम के 91 एफएम ट्रांसमीटर्स की शुरुआत देश के 85 जिलों 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार है ।’
इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक कदम है।. यह स्थानीय निवासियों के लिए मनोरंजन, खेल और खेती से जुड़ी सूचनाओं को प्रसारित करने में बहुत मददगार होगा. ‘मन की बात’ ने रेडियो की लोकप्रियता बढ़ाई है।. ’
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक देश के 18 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 84 जिलों में 91 नये 100 वाट वाले एफएफ ट्रांसमीटर्स लगाए गए हैं।.
बयान के मुताबिक इस विस्तार का विशेष ध्यान आकांक्षी जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में कवरेज बढ़ाने पर है।
पीएमओ ने कहा है, ‘बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह समेत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश इसमें शामिल हैं।. ’
पीएमओ ने कहा, ‘एआईआर की एफएम सेवा का विस्तार, जिसमें कि 2 करोड़ लोग शामिल होंगे, जिनके पास इस मीडियम तक पहुंच नहीं है, अब उनकी पहुंच हो सकेगी. इसके परिणामस्वरूप लगभग 35,000 वर्ग किमी क्षेत्र में कवरेज का विस्तार होगा.’ प्रधानमंत्री का दृण विश्वास है कि रेडियों जन तक पहुंचने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.’
बयान में कहा गया है कि बड़े स्तर पर संभव ऑडियंस तक पहुंचने के लिए इस अद्वितीय मीडियम की ताकत का इस्तेमाल करने के लिए प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम शुरू की, जो को यह अब 100वे एपिसोड के करीब पहुंच रही है।.








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment