ब्रेकिंग न्यूज़

 भारत ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों से आतंकवाद को समाप्त करने की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया

 नई दिल्ली।  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ के सदस्य देशों से आतंकवाद खत्म करने और आतंकी गतिविधियों की मदद करने तथा उन्हें धन उपलब्ध कराने वालों की जिम्मेदारी तय करने की दिशा में मिल कर काम करने का आह्वान किया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकी गतिविधियां या आतंकी गतिविधियों को सहयोग देना मानवता के खिलाफ अपराध है और इस खतरे के साथ शांति स्थापित नहीं हो सकती। उन्होंने युवाओं के कट्टरपंथी होने पर चिंता व्यक्त की और इसे समाज की सामाजिक आर्थिक प्रगति के रास्ते पर बाधा और प्रमुख सुरक्षा चुनौती बताया। विचार विमर्श के अंत में सभी सदस्य देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए और इस क्षेत्र को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध बनाने की सामूहिक इच्छा व्यक्त की।

 बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि सभी सदस्य देशों के बीच आतंकवाद से निपटने, कमजोर देशों की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सहायता और आपदा राहत सहित सहयोग के कई क्षेत्रों पर आम सहमति हुई। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य देश इस बात पर सहमत थे कि आतंकवाद और इसके सभी रूपों की निंदा की जानी चाहिए और इसका सफाया किया जाना चाहिए। बैठक में चीन, रूस, ईरान, बेलारूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्रियों ने भाग लिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english