दिल्ली पुलिस ने उच्चतम न्यायालय को बताया - भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि वह यौन उत्पीड़न के आरोपों के आधार पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेगी। सात महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। कई अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवानों का दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली पुलिस की ओर से शीर्ष न्यायालय को महिला पहलवानों की याचिका के संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इस मामले में महिला पहलवानों की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी करने की मांग की। उन्होंने एक नाबालिग पहलवान को कथित रूप से दी गई धमकियों का विवरण न्यायालय को सौंपा। न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को नाबालिग लड़की को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी किए है।मामले की सुनवाई अगले शुक्रवार को होगी।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment