आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए भागवत गुजरात के पांच दिवसीय दौरे पर जायेंगे
अहमदाबाद. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों के लिए ‘संघ शिक्षा वर्ग' प्रशिक्षण शिविर के लिए सोमवार से गुजरात के पांच दिवसीय दौरे पर आयेंगे। आरएसएस ने यह जानकारी दी। संघ ने शनिवार को एक बयान में बताया कि भागवत आठ से 12 मई के बीच वडोदरा की यात्रा पर आयेंगे।
इसमें बताया गया है कि वह पश्चिमी क्षेत्र के लिए संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। पश्चिमी क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा आते हैं। बयान के अनुसार दक्षिण और उत्तर गुजरात के स्वयंसेवकों के साथ-साथ गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के वरिष्ठ स्तर के स्वयंसेवकों की भागीदारी के साथ गुजरात में तीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे। बयान में बताया गया है कि प्रथम वर्ष का शिविर सूरत जिले के कामरेज और गांधीनगर के चंद्राला में आयोजित किया जायेगा, जबकि दूसरे वर्ष का शिविर वडोदरा में आयोजित किया जाएगा जहां भागवत पांच दिनों तक मौजूद रहेंगे।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment