बारह पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान में शामिल हुए
पटना. राजनीतिक रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान में बारह सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शामिल हुए हैं। इन अधिकारियों ने बिहार में व्यवस्थागत परिवर्तन लाने के जन सुराज अभियान के उद्देश्य में विश्वास व्यक्त किया। इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, पूर्व पुलिस अधिकारियों ने बिहार में राजनीति की स्थिति पर अपना दर्द व्यक्त किया और राजनीति में सेवा एवं सुराज के मूल्यों को बहाल करने के लिए काम करने के वास्ते जन सुराज की कवायद की प्रशंसा की। किशोर पिछले साल दो अक्टूबर से राज्य में 'जन सुराज पदयात्रा' पर हैं।
ऐसा माना जाता है कि उनका अभियान एक राजनीतिक दल का रूप लेगा लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। पूर्व पुलिस अधिकारी ऐसे समय जन सुराज अभियान में शामिल हुए हैं जब कुछ दिन पहले ही छह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी इसमें शामिल हुए थे। उन्होंने किशोर की राज्य के लिए एक नया रास्ता बनाने और इसे एक नई दिशा देने की कोशिश करने के लिए प्रशंसा की।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment