ब्रेकिंग न्यूज़

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को चंडीगढ़ में वायुसेना विरासत केंद्र का उद्घाटन करेंगे


चंडीगढ़. 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी तरह के प्रथम भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र का सोमवार को यहां उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस केंद्र की स्थापना केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ और वायुसेना के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के तहत की गई है। पिछले महीने, वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र की समीक्षा करने के लिए इसका दौरा किया था। यह विरासत केंद्र 17,000 वर्ग फुट से अधिक विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है और 1965,1971 के युद्धों और कारगिल युद्ध तथा बालाकोट हवाई हमले सहित विभिन्न युद्धों में निभाई गई इसकी भूमिका को भित्तिचित्रों और स्मृति चिह्नों के जरिये बयां करता है। विरासत केंद्र के आकर्षणों में पांच पुराने विमान और एसएएम-3 पेचोरा मिसाइल शामिल हैं। केंद्र में एक हिंदुस्तान पिस्टन ट्रेनर 32 प्राथमिक उड़ान प्रशिक्षक विमान को प्रदर्शित किया गया है। यह वायुसेना में 1977 से 2009 के बीच सेवा में था। एक सीट वाले एक मिग21 विमान को भी विरासत केंद्र में प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा, एयरफोर्स कानुपर-1 को भी प्रदर्शनी में रखा गया है। केंद्र में एक विशेष खंड, राष्ट्र की सेवा में वायुसेना की महिला अधिकारियों के योगदान को लेकर उन्हें भी समर्पित है। विरासत केंद्र में जिन महिला अधिकारियों को चित्रित किया गया है उनमें स्कवाड्रन लीडर निवेदिता चौधरी (सेवानिवृत्त) और एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) शामिल हैं। चौधरी विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी हैं, जबकि एयर मार्शल के रूप में पदोन्नत की गई बंदोपाध्याय पहली महिला अधिकारी हैं। साथ ही, एक ‘दृश्य-श्रव्य' दीर्घा में वायुसेना के अब तक के सफर को प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english