ब्रेकिंग न्यूज़

कर्नाटक में 72 प्रतिशत मतदान, एक्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

बेंगलुरू/नयी दिल्ली/ कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बुधवार को करीब 72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जहां सत्तारूढ़ भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और ‘किंगमेकर' बनने की उम्मीद कर रही जद(एस) के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया है। एक्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।  एग्जिट पोल के अनुसार दक्षिण भारत में भाजपा के गढ़ कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा बन सकती है और कांग्रेस सबसे आगे रह सकती है जबकि कुछ एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकती है। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतगणना 13 मई को होगी।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि रात 10 बजे तक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 71.77 फीसदी मतदान हुआ। अंतिम आंकड़े बृहस्पतिवार तक पता चल पाएंगे। राज्य में सबसे कम 48.63 प्रतिशत मतदान बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) दक्षिण सीमा (बेंगलुरु शहर के कुछ हिस्सों) में दर्ज किया गया। आयोग ने कहा, कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान के संकेत नहीं मिले हैं।  
मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है। ‘जी न्यूज' और ‘मैट्रिज' एग्जिट पोल में कांग्रेस को 41 प्रतिशत मतों के साथ 103 से 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी को 36 प्रतिशत मतों के साथ 79 से 94 सीटें मिलने का अनुमान है तथा जनता दल (सेक्युलर) को 17 प्रतिशत मतों के साथ 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं। ‘टीवी 9' और ‘पोलस्ट्रेट' की ओर से किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल में यह अनुमान भी लगाया गया है कि जद (एस) को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं। ‘एबीपी न्यूज' और ‘सी वोटर' के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 83 से 95 और जद (एस) को 21 से 29 सीटें हासिल हो सकती हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english