बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में छह महिलाओं की मौत
राजामहेंद्रवरम. आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में रविवार दोपहर ऑटोरिक्शा और बस की टक्कर में छह महिलाओं की मौत हो गई। महिलाएं ऑटो में सवार थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तल्लारेवु बाईपास रोड के पास निजी बस ने वाहन को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, सभी मृतकों की पहचान पास के झींगा के खेत में काम करने वाली मजदूरों के रूप में की गई है। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कोरंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।




.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment