एकतरफा प्रेम में व्यक्ति ने शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या की
जयपुर। राजस्थान के अजमेर शहर में मंगलवार को एकतरफा प्रेम में एक व्यक्ति ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी विवेक सोनी एक निजी स्कूल की शिक्षिका कीर्ति (35) पर प्रेम संबंध के लिए दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपी ने मदार गेट चौकी के पास कीर्ति को चाकू मार दिया। महिला को जेएलएन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि महिला शादीशुदा थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गयी है।





.jpeg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment