मणिपुर का सहयोग कर रहा है केंद्र, हालात ‘सामान्य हो रहे हैं' : केंद्रीय मंत्री प्रामाणिक
गुवाहाटी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक ने सोमवार को कहा कि जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर को केंद्र हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और स्थिति ‘‘सामान्य हो रही है''। गृह राज्य मंत्री की टिप्पणी आज आई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर राज्य के अपने चार दिवसीय दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। कुकी और मेइती समुदायों के बीच तीन मई को हुए जातीय संघर्ष के बाद से राज्य की अपनी पहली यात्रा पर जा रहे शाह राज्य में हालात का आकलन करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के कदमों की योजना बनाने के लिए कई दौर की बैठक करेंगे। आज शुरू हुई गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन में सवार पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से भाजपा सांसद प्रामाणिक ने बताया, “स्थिति सामान्य हो रही है। केंद्र सभी राज्यों की सहायता करता है और मणिपुर की भी कर रहा है।” शाह के दौरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह स्थिति को सामान्य करने की दिशा में एक कदम है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में शांति लाने के लिए अभियान शुरू करने के बाद से कथित तौर पर घरों में आग लगाने और नागरिकों पर गोलीबारी करने में शामिल रहे करीब 40 उग्रवादियों को सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया गया है। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने के लिए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए प्रामाणिक ने पूछा, “आप (विपक्ष) कब तक बहिष्कार करेंगे? मैं सभी से देश के विकास के लिए एक साथ आने का आग्रह करता हूं। विपक्ष बच्चा नहीं है, उसे हठ नहीं करना चाहिए।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment