मोहन भागवत राजस्थान के पांच दिवसीय दौरे पर हिंडौन पहुंचे
जयपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत राजस्थान के पांच दिवसीय दौरे पर रविवार शाम को करौली जिले के हिंडौन शहर पहुंचे। भागवत ट्रेन से नई दिल्ली से हिंडौन सिटी पहुंचे।
सूत्रों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन पर आरएसएस के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि भागवत 40 साल से कम उम्र के आरएसएस के स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण शिविर में सात जून तक मौजूद रहेंगे। भागवत 40 वर्ष से अधिक आयु के स्वयंसेवकों के लिए अन्य शिविर के सिलसिले में आठ और नौ जून को उदयपुर में रहेंगे।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment