मोदी सरकार ने लिखी विकास और जन कल्याण की नई परिभाषा: धर्मेंद्र प्रधान
भुवनेश्वर ।केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण की नयी परिभाषा लिखी है। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर ओडिशा के देवगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से ओडिशा की महिलाओं को सबसे ज्यादा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि देवगढ़ की महिलाओं, किसानों और युवाओं ने इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाया है। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर भाजपा देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कार्यक्रम के तहत प्रधान अपने गृह राज्य ओडिशा के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।

.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment