ब्रेकिंग न्यूज़

चालू वित्त वर्ष में कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.73 प्रतिशत बढ़कर 4 लाख 19 हजार 338 करोड़ रुपये हुआ

 नई दिल्ली।  वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में अब तक 12 दशमलव सात तीन प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में तीन लाख 71 हजार 982 करोड़ रुपये की तुलना में चार लाख 19 हजार 338 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ है। 11 दशमलव एक आठ प्रतिशत की वृद्धि के साथ शुद्ध कर संग्रह तीन लाख उनासी हजार 760 करोड़ रुपये है।

 सकल संग्रह में एक लाख 87 हजार 311 करोड़ रुपये का निगम कर और दो लाख 31 हजार 391 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर शामिल है। वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के लिए अग्रिम कर संग्रह 13 दशमलव सात शून्य प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक लाख 16 हजार 776 करोड़ रुपये रहा। 2023-24 में अब तक 39 हजार 578 करोड़ रुपये का रिफंड भी जारी किया जा चुका है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english