ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन संगठनों में 1.14 लाख पद रिक्त: सरकार

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और दिल्ली पुलिस जैसे केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले संगठनों में 1,14,245 पद खाली पड़े हैं। मिश्रा ने कहा कि 2023 में, लगभग 31,879 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं और इनमें से 1,126 पद भरे गए हैं। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और उसके अधीन आने वाले सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, असम राइफल्स और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा दिल्ली पुलिस जैसे संगठनों में वर्तमान में लगभग 1,14,245 पद खाली हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों में से 3,075 पद समूह ‘ए', 15,861 पद समूह ‘बी' और 95,309 पद समूह ‘सी' के हैं। इनमें 16,356 पद अनुसूचित जाति, 8,759 पद अनुसूचित जनजाति, 21,974 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 7,394 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा 59,762 पद सामान्य वर्ग के हैं। मंत्री ने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती एक सतत प्रक्रिया है और रिक्ति उत्पन्न होने पर पदों को भरने के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए जाते हैं और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाते हैं। मिश्रा ने कहा कि मंत्रालय नियमित रूप से भर्ती की प्रगति की समीक्षा करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरा जाए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english