हरियाणा पुलिस से दंगल गर्ल बबीता का इस्तीफा
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला रेसलर बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि बबीता हरियाणा की बाढड़ा या चरखी दादरी सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हाल में ही बबीता ने अपने पिता महावीर फोगाट के साथ भाजपा ज्वॉइन की थी। फोगाट भाजपा के चुनाव चिह्न पर अगला चुनाव लड़ सकती हैं।
Leave A Comment