प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर भाजपा 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनायेगी
नई दिल्ली। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के अवसर पर 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन करेगी जिसमें स्वच्छता, एक बार उपयोग होने वाली प्लास्टिक पर रोक, जन संचय जैसे विषयों पर देशभर में जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।भाजपा महसचिव अरूणसिंह ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिवस है। (भाजपा के) राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने निर्णय किया कि सेवा सप्ताह पूरे देश में (पार्टी के) कार्यकर्ता मनाएंगे। सेवा सप्ताह की शुरुआत 14 सितंबर से होगी जो 20 सितंबर तक चलेगा।’’उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष शाह 14 सितंबर को सुबह आठ बजे नयी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से सेवा सप्ताह की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। शाह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एम्स में फल वितरित करेंगे, मरीजों का हालचाल पूछेंगे और स्वच्छता अभियान चलायेंगे।पार्टी के सांसद, विधायक, पाषर्द आदि अपने अपने क्षेत्रों में इस अभियान को आगे बढायेंगे । इसके तहत वे स्कूलों में कार्यक्रम करेंगे और एक बार उपयोग होने वाली प्लास्टिक पर रोक लगाने के बारे में लोगों को प्रेरित करेंगे।भाजपा ने इस उद्देश्य के लिये प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक कमेटियों का गठन किया है। इस अभियान के लिये गठित समिति के संयोजक अविनाश राय खन्ना हैं। इसके सदस्यों में अजरुन राम मेघवान, सुनील देवधर आदि शामिल हैं।
Leave A Comment