लोकसभा का पहला सत्र इस महीने की 24 तारीख से शुरू होगा
नई दिल्ली। अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र इस महीने की 24 तारीख से शुरू होगा। इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जायेगी और लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को सम्बोधित करेंगी और उनके अभिभाषण पर चर्चा होगी। जबकि राज्यसभा का सत्र भी इस महीने की 27 तारीख को शुरू होगा। संसद सत्र अगले महीने की 3 तारीख को समाप्त होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।
श्री किरेन रिजिजू ने कहा देश की जनता निर्णय ले चुकी है और अब देश की सेवा के लिए कार्य करना हमारा कर्तव्य है। श्री रिजिजू ने कहा कि एक सौ चालीस करोड भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और चर्चा के लिए संसद एक आदर्श मंच है।

.jpg)






.jpg)

Leave A Comment