गांधी जयंती पर दुबई में तीन महीने तक आयोजन
दुबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दुबई में करीब तीन महीने तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। भारतीय दूतावास दुबई में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह जश्न जनवरी 2020 तक चलेगा। दुबई खेल परिषद और दुबई नगर पालिका के सहयोग से कार्यक्रम होगा। जबील पार्क में दो अक्टूबर को चार किलोमीटर की पीस वॉक का आयोजन भी किया जाएगा। इसके विजेता को भारत की एक मुफ्त हवाई टिकट दी जाएगी। इसी दिन शाहजहां इंडियन स्कूल में करीब 1,000 छात्र सौर लैंप बनाने की कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। इस कार्यशाला में कुल 200 लैंप बनाए जाएंगे। इंडियन एसोसिएशन ऑफ अजमान चार अक्टूबर को एक साइकिल रैली का आयोजन भी करेगा। भारतीय व्यापार एवं व्यावसायिक परिषद पांच अक्टूबर को दुबई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन 17 अक्टूबर को गांधी पर एक भाषण देंगे। नौ नवम्बर से 20 दिसम्बर के बीच हर शुक्रवार को भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस जश्न का समापन 10 जनवरी को एक भव्य समारोह के साथ होगा।
Leave A Comment