14 राज्यों में बाढ़-बारिश से अब तक 1685 लोगों की मौत
नई दिल्ली। बारिश और बाढ़ से देश के कई राज्यों में हालात खराब हैं। बिहार की राजधानी पटना के सड़कों पर जहां पानी बह रहा है, वहीं पूर्वी यूपी में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इस साल मॉनसूनी बारिश के समय में वृद्धि से 14 राज्यों में 1685 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी सैकड़ों की संख्या में लोग लापता हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 25 साल में यह अब तक की सबसे अधिक मॉनसूनी बारिश है, जिससे देश के 277 जिले जलमग्न हो गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 377 लोगों की मौत बाढ़ और बारिश से हुई है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 225 और केरल तथा मध्य प्रदेश में 180-180, गुजरात में 150, बिहार में 130 और कर्नाटक में 105 लोगों की मॉनसूनी बारिश और बाढ़ से मौत हुई है। करीब 22 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया।
Leave A Comment