शाह ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील की
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को यहां अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील की। शाह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि तिरंगा देश के प्रति नागरिकों के पवित्र गर्व और उनकी एकता की ताकत का प्रतीक है। मंत्री ने हिंदी में कहा, ''आज नयी दिल्ली में अपने आवास पर मैंने 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत तिरंगा फहराया। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू किया गया यह अभियान आज हर भारतीय के दिल में देशभक्ति और गर्व की भावना को और मजबूत कर रहा है।'' उन्होंने कहा कि करोड़ों नागरिक तिरंगे से जुड़ रहे हैं और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को सशक्त बना रहे हैं। शाह ने एक अन्य पोस्ट में कहा,''तिरंगा हमारे देश के प्रति हमारे पवित्र गर्व और हमारी एकता की ताकत का प्रतीक है... मैं हर नागरिक से आग्रह करता हूं कि वे इस आंदोलन में लाखों लोगों के साथ जुड़ें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर तथा हर घर तिरंगा से संबंधित वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करके देशभक्ति का जश्न मनाएं।''








.jpg)

Leave A Comment