छत्तीसगढ़ से ललित चंद्राकर बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव
-भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की
नयी दिल्ली/ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की। पार्टी के एक बयान के अनुसार, असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र से बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली से सतप्रकाश राणा, बिहार से अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश से संगीता बलवंत बिंद को मोर्चे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिल्ली से गजेंद्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। भाजपा ने विभिन्न राज्यों से मोर्चे के सात नये राष्ट्रीय सचिव और 37 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किए। ® पार्टी ने बताया कि सभी नये पदाधिकारियों की नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार की गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कहा, ''ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।''
गुजरात से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी. वरथराजन, झारखंड से संजीव कुमार, हरियाणा से सरिता जांगिड़, तेलंगाना से कदागांची रमेश, मध्य प्रदेश से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू को मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।










Leave A Comment