अयोध्या में धारा 144 लागू
नई दिल्ली। अयोध्या विवाद मामले में आखिरी दौर की सुनवाई से पहले प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अयोध्या जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। अयोध्या मामले में आने वाले संभावित फैसले के मद्देनजर बड़े पैमाने पर फोर्स बुलाई गई है। फोर्स के लिए 200 स्कूलों को आरक्षित किया गया है। जिलाधिकारी अनुज झा ने अयोध्या में धारा 144 लगाई है। हालांकि अयोध्या में आने वाले दर्शनार्थियों और दीपावली महोत्सव पर धारा 144 का कोई असर नहीं होगा।
Leave A Comment