उत्तरप्रदेश में 30 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
लखनऊ। अयोध्या मामले को लेकर बढ़ रही सरगर्मियों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द कर दी हैं। योगी सरकार ने फील्ड में तैनात सभी पुलिस और प्रशासन के अफसरों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द करने का फरमान जारी किया। आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को अपने मुख्यालय पर ही बने रहने का निर्देश दिया गया। दीपावली और अयोध्या पर फैसले से पहले सरकार सुरक्षा की तैयारी कर रही है। उत्तरप्रदेश में प्रशासन अर्लट मोड में है। अयोध्या में 13 अक्टूबर को धारा 144 लागू किया गया था। अयोध्या मामले में आने वाले संभावित फैसले के मद्देनजर बड़े पैमाने पर फोर्स बुलाई गई है। फोर्स के लिए 200 स्कूलों को आरक्षित किया गया है।
Leave A Comment