महिला की सिर कटी लाश के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी में तीन जनवरी को मिली सिर कटी महिला की लाश के सिर को तलाशने के बाद आखिरकार पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने शुक्रवार की रात एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान शेख बिलाल के रूप में हुई है जिसे एक गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
गौरतलब है कि 3 जनवरी को रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत साईनाथ यूनिवर्सिटी के पीछे जीराबार टोले परसागदा में अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। इस संदर्भ में ओरमांझी थाना में मामला दर्ज किया गया है। बाद में 12 जनवरी को महिला का सर मुख्य आरोपी शेख बिलाल के खेत से बरामद किया गया था।
Leave A Comment