फोन कर मिलने बुलाया, बात नहीं की तो प्रेमी ने 5 साल की बच्ची के सामने कैंची से गला काटा!
इंदौर। प्रेम प्रसंग को लेकर लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को महिला की हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने महिला को पहले मिलने बुलाया। इसके बाद 5 साल की बच्ची के सामने ही कैंची से महिला का गला काट दिया। खून से लथपथ महिला सामने स्थित दुकान की सीढिय़ों पर गिर गई। बच्ची के सामने महिला ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रिया (26) अपने पति श्याम और 5 साल की बेटी काव्या के साथ ज्ञानशीला कॉलोनी में रहती थी। उसकी 6 साल पहले ही शादी हुई थी। 3 साल पहले वह यहां रहने आई थी। गांधी नगर में ही उसका मायका भी है। श्याम साबूदाने की फैक्टरी में काम करता है। करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर आरोपी सौरभ नाम के युवक से उसकी पहचान हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत बढऩे लगी। गुरुवार रात आरोपी ने प्रिया को मिलने बुलाया। प्रिया अपनी 5 साल की बेटी के साथ मिलने पहुंची। यहां आरोपी अपने दो साथियों के साथ नशे में धुत हो कर खड़ा था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने प्रिया का कैंची से गला काट दिया।
सामने स्थित दुकान पर सीसीटीवी लगे हैं। इसमें खून से लथपथ प्रिया तड़पते हुए सामने ही स्थित एक दुकान की सीढिय़ों पर गिरती नजर आ रही है। बच्ची भी मां को लहूलुहान देख घबरा गई। वह रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आरोपी बोला- बात नहीं कर रही थी, इसलिए मार दिया
पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जनता क्वार्टर से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उससे बात नहीं कर रही थी, इसलिए मार डाला।


.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment