देश में अब तक 58 लाख 12 हजार लोगों को कोविड के टीके लगे
- कोविड से स्वस्थ होने की दर 97.2 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। देश में अब तक 58 लाख 12 हजार लोगों को कोविड के टीके लगा दिए गये हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 36 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कल 12 राज्यों-असम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, ओडिशा, राजस्थान, त्रिपुरा और उत्तराखंड में टीकाकरण की खबरें हैं।
इस बीच, देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 97.20 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घटों के दौरान 11 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए। मंत्रालय ने कहा है कि अब तक एक करोड़ पांच लाख से अधिक रोगी इस संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 48 हजार 609 हैं जो कि संक्रमित मामलों का केवल 2.37 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11 हजार 831 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक देश में एक करोड़ आठ लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 84 रोगियों की इस संक्रमण से मौत हुई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढकर एक लाख 55 हजार से अधिक हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न प्रयोगशालाओं में पांच लाख 32 हजार कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की जा चुकी है। पूरे देश में 20 करोड़ 19 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment