सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग में सास-बहू समेत 3 जलकर राख, दर्जनों घर खाक
समस्तीपुर। समस्तीपुर के कल्याणपुर में देर रात सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 3 लोगों की झुलसकर जान चली गई। शुक्रवार देर रात आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 2 गाडिय़ां मौके पर पहुंची, जिसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। मृतकों की पहचान छकन टोली निवासी सोनेलाल यादव की पत्नी कौशल्या देवी 50 वर्ष, संगीता देवी 28 वर्ष और 5 साल की पोती के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि देर रात गेहूं की दौनी कर घर परिवार के सदस्य गैस-चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस लीक के कारण सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सोनेलाल यादव की पत्नी कौशल्या, बहू संगीता और 5 साल की मासूम पोती घर के अंदर ही थे। जबरदस्त ब्लास्ट के कारण तीनों अंदर ही झुलसकर मर गए। समस्तीपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर रामभद्रपुर गांव में शुक्रवार की रात आग लगने से दर्जनों घर आग की चपेट में आ गए। धू-धूकर घर जलने लगे। रामभद्रपुर में अफरातफरी का माहौल हो गया। चीख-पुकार के कारण गांव में मातम पसर गया। हादसे के वक्त लोग अपने घरों में गहरी नींद में थे। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।
मौके पर दमकल की 2 गाडिय़ां पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि चूल्हे की आग फैलने से ही यह भीषण हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
--File photo






.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment