कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए रविवार से देशभर में टीका उत्सव का आयोजन, अब तक 10 करोड़ से अधिक टीके लगाये गये
नई दिल्ली। कोविड मरीजों की संख्या में तेज बढ़ोतरी से निपटने के लिए देश भर में रविवार से टीका उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 14 अप्रैल तक लोगों को टीका लगाने का व्यापक कार्यक्रम चलाया जाएगा।
इस बीच, देश में कोविड टीकाकरण अभियान में दस करोड़ टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। शुक्रवार को एक दिन में 34 लाख से अधिक टीके लगाये गये। शुक्रवार को एक दिन में रिकार्ड एक लाख 45 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए। इसके साथ ही कुल संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड 32 लाख से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 794 रोगियों की इस संकमण से मौत होने से मृतकों की संख्या एक लाख 68 हजार से अधिक हो गई है।
उधर, कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। इस समय दस लाख 46 हजार से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल कोविड मरीजों में से 72 प्रतिशत से अधिक पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में हैं। कुल कोविड मरीजों में से 51 प्रतिशत से अधिक अकेले महाराष्ट्र में हैं। मरीजों की संख्या बढऩे से स्वस्थ होने की दर घटकर 90.79 प्रतिशत रह गई है। शुक्रवार एक दिन में 77 हजार से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हुए। अब तक एक करोड़ 19 लाख से अधिक रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।


.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment