ओडिशा में 2 सिर और 3 हाथ के साथ जन्मी जुड़वा बच्चियां
केंद्रपाड़ा। ओडिशा में एक महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। यह बच्चियां चर्चा में इसलिए है क्योंकि ये जुड़वा बच्चियोंं ने दो सिर और 3 हाथों और 3 पैरों के साथ जन्म लिया है, लेकिन इनका शरीर एक ही है। बता दें कि ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में 11 अप्रैल (रविवार) को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला ने इन बच्चियों को जन्म जिया, जिनके शरीर एक है, लेकिन दो सिर और तीन हाथ हैं।
यह स्थिति काफी दुर्लभ स्थिति है। ऐसे मामले डॉक्टर्स को भी हैरान कर देने वाले होते हैं। इन बच्चियों का सिर पूरी तरह के विकसित है। बच्चियां दोनों मुंह से आहार का सेवन कर रही हैं और सांसे भी ले रही हैं। दोनों बहनें एक ही शरीर से जुड़ी हुई हैं और दोनों के तीन हाथ और तीन पैर हैं। बच्चियों का जन्म केंद्रपाड़ा के निजी अस्पताल में हुआ है, जिसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
गुजरात में दो सिर के साथ जन्मा था बच्चा
गुजरात के जामनगर में भी साल 2019 में एक अनोखे बच्चेे ने जन्म लिया था। यह एक बच्चा दो सिर के साथ पैदा हुआ। आश्चर्य की बात यह है कि बच्चा दोनों मुंह से दूध पीता है और अलग-अलग रोता भी है। उस दौरान बच्चे को स्वस्थ्य बताया गया था।
मध्य प्रदेश में 2 सिर और 4 पंजे के साथ जन्मा था बच्चा
साल 2019 में ही कुदरत का एक और करिश्मा मध्यप्रदेश के विदिशा में देखने को मिला था, जिसमें 1 नवजात का 2 सिर, 3 हाथ और 4 पंजे थे। इस तरह के बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरान हो जाते हैं। विदिशा के गंज बसौदा की रहने वाली 21 वर्षीय महिला बबीता अहिरवार ने इस बच्चेे को जन्म दिया था।


.jpg)




.jpg)
.jpg)

Leave A Comment