पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित, एम्स में भर्ती
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन की अस्वस्थता पर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट किया-
पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी के कोविड पॉजिटिव होने के समाचार से चिंतित हूँ। हम सभी देशवासी ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। आप हमारी पहचान एवं स्वाभिमान हैं, जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने डॉ. .मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''प्रिय मनमोहन सिंह जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत को इस मुश्किल समय में आपके मार्गदर्शन और परामर्श की जरूरत है।'' प्रियंका ने कहा, ''मनमोहन सिंह जी और उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थना हैं। कामना है कि वह इस मुश्किल से लड़ेंगे और जल्द स्वस्थ होंगे।''
डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं।


.jpg)




.jpg)
.jpg)

Leave A Comment