इस राज्य में 5 से 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन
पटना। बिहार सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर क 5 मई से इस महीने की 15 तारीख तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है।
लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण केंद्र, बैंक और आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। दिशानिर्देशों के अनुसार सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक निगम और सभी निजी तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। राशन की दुकानें, डेयरी, सब्जी तथा मीट की दुकानें सवेरे सात बजे से दिन में 11 बजे तक खुली रहेंगी। सवेरे नौ बजे से रात नौ बजे तक रेस्तरां से होम डिलीवरी हो सकेगी। विवाह समारोह में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।


.jpg)




.jpg)
.jpg)

Leave A Comment