आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, महिला घायल
दुमका । झारखंड के दुमका जिले में मसानजोर थाना क्षेत्र के पारसिमला गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान मोहित कुमार रजक और दीपक रजक के रूप में की गयी है। दोनों क्रमशः 13 और सात वर्ष के थे। बिजली गिरने के समय दोनों बच्चे अपने गांव में वृक्ष के नीचे आम चुन रहे थे। मसानजोर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर चौबे ने बताया कि मंगलवार को ही सालतला गांव में बिजली गिरने से 37 वर्षीया संवर मुर्मू नामक एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उन्होंने बताया कि घायल महिला को दुमका के पीजेएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-file photo
Leave A Comment