‘तारक मेहता' के अभिनेता भव्य गांधी के पिता का कोविड-19 के कारण निधन
मुंबई। प्रसिद्ध धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता भव्य गांधी ने बुधवार को बताया कि उनके पिता विनोद गांधी का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण यहां अस्पताल में निधन हो गया। पेशे से कारोबारी विनोद गांधी नौ अप्रैल को संक्रमित पाए गए थे। उनका मंगलवार शाम को निधन हो गया।
अभिनेता ने कहा कि उनके पिता का यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
भव्य ने कहा,‘‘मेरे पिता का कोविड-19 संक्रमण का एक महीने से अधिक समय से उपचार चल रहा था। शुरुआत में, वह किसी और अस्पताल में थे, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका कल शाम चार बजे निधन हो गया।
Leave A Comment