भाजपा विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह का निधन
एटा (उत्तर प्रदेश)। कासगंज जिले की अमापुर सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। खबरों के अनुसार भाजपा विधायक को अचानक दिल का दौरा पडऩे पर जिला चिकित्सालय ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एटा जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश अग्रवाल ने बताया कि सिंह को सुबह करीब सात बजे अस्पताल लाया गया था उन्होंने तथा अन्य चिकित्सकों ने जब उन्हें देखा, तब तक उनका निधन हो चुका था। कुल तीन बार विधायक रह चुके देवेंद्र प्रताप सिंह दो बार सोरों विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। बाद में इसी सीट का नाम बदलकर अमापुर कर दिया गया जिससे वह मौजूदा विधायक थे। उनके परिवार में एक बेटा और बेटी है। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है।

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpg)

Leave A Comment