तोमर ने कहा; कोविड-19 के बावजूद भारत के कृषिक्षेत्र ने अच्छा प्रदर्शन किया
नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि भारतीय कृषि ने कोविड-19 महामारी के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया और 2020-21 के दौरान 30.5 करोड़ टन खाद्यान्नों का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन किया। इस दौरान अनाज का अब तक का सर्वाधिक निर्यात कर भारत ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा में योगदान किया।
श्री तोमर ने कहा कि भारत कृषि में अपने जबरदस्त वृद्धि के साथ अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को दूसरे देशों के साथ साझा करने के साथ साथ अन्य विकासशील देशों की क्षमता का निर्माण करना जारी रखेगा। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के 42वें सत्र को आभासी रूप से संबोधित करते हुए तोमर ने कहा, ''भारत के लिए कृषि हमेशा से एक उच्च प्राथमिकता रही है, और भारत सरकार हमेशा किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।'' उन्होंने यह भी कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं के प्रति सचेत है और जलवायु परिवर्तन से निपटने और जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कदम उठा रहा है।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

Leave A Comment