घर में प्रेमी को बुलाया, तभी आ गया पति, फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति को छत से फेंका..
मुरादाबाद। प्यार में पागल एक महिला हद से गुजर गई। पति ने जब उसे प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया तो उसने और उसके प्रेमी ने युवक को छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारने की साजिश रच डाली। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर छत से पति को नीचे फेंक दिया। घायल अवस्था में पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में पीडि़त के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कटघर थाने में तहरीर देकर महिला के खिलाफ हत्या की साजिश रचने व जानलेवा हमले का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि महिला अपने पति के साथ कटघर क्षेत्र में रहती है। महिला का किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब इस बात की जानकारी पति को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। जिस कारण आए दिन घर में झगड़े होने लगे। पति को शर्मिंदा करने के लिए महिला आए दिन अपने प्रेमी को चोरी-छिपे घर पर बुला लिया करती थी। पति ने जब पत्नी को रंगे हाथ प्रेमी के साथ पकड़ लिया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को छत से नींचे फेंक दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर पहुंचे स्वजन ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपित महिला व उसके आरोपी प्रेमी के साथ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही महिला को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
Leave A Comment