भारत में कोविड-19 टीके की 27.62 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है : स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 27.62 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इसमें शनिवार को दी गई 33 लाख 72 हजार 742 खुराक भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीके की 20 लाख 49 हजार 101 पहली खुराक दी गई, जबकि 78 हजार 394 दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान का का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से देश के 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 5 करोड़ 39 लाख 11 हजार 586 लोगों को पहली खुराक दी गई और कुल 12 लाख 23 हजार 196 को दूसरी खुराक दी गई है। असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है। शनिवार शाम सात बजे संकलित की गई अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में कुल 27 करोड़ 62 लाख 55 हजार 304 खुराक दी गई।
टीकाकरण अभियान के 155 वें दिन शनिवार को कुल 33 लाख 72 हजार 742 खुराक दी गई। कुल 29 लाख 953 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई, जबकि 4 लाख 71 हजार 789 को दूसरी खुराक दी गई।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

Leave A Comment