पिता का अंतिम संस्कार कर लौट रहे युवक पर ढह गई दीवार; मलबे में दबकर मौत
2 दिन में एक ही घर से निकली 2 अर्थियां
सारण। छपरा में पिता का अंतिम संस्कार कर लौट रहे युवक पर एक दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। दीवार के ढहने से वह मलबे के नीचे दब गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। दो दिन में एक ही घर से 2-2 अर्थी उठने से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव निवासी मेघनाथ राय के पुत्र ब्रह्मदेव राय थे। वहीं, सूचना के बाद डोरीगंज थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव में मेघनाथ राय 94 साल की मौत हो गई थी। ब्रह्मदेव राय परिजनों के साथ डोरीगंज घाट पर अपने पिता का दाह-संस्कार कर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच गांव स्थित एक धर्मशाला की पुरानी दीवार अचानक भरभरा कर ब्रह्मदेव राय के ऊपर गिर पड़ी। दीवार ढहने से वह उसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में परिजनों ने उन्हें डोरीगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया।
Leave A Comment