भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री तथा सात मंत्री शामिल
नई दिल्ली । भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने अपनी कार्यकारिणी की सोमवार को घोषणा की गई। दिल्ली भाजपा की रेखा गुप्ता को उपाध्यक्ष, हरियाणा की लितिका शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा दिल्ली से नीतू डबास को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने अपनी टीम में कुल सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष के अलावा सात मंत्री को जगह दी है। रश्मि शर्मा को कार्यालय प्रभारी तथा सुजाता साबत पढ़ी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
सात उपाध्यक्ष में बंगाल से मालती रवा राय, यूपी से दर्शना सिंह, महाराष्ट्र से मेधा कुलकर्णी, दिल्ली रेखा गुप्ता, पंजाब से वीरेंदर कौर थांडी, गुजरात से ज्योतिबर्न पंड्या तथा राजस्थान से पूजा कपिल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई हैं। मध्यप्रदेश से सुखप्रीत कौर, हिमाचल से इंदु बाला गोस्वामी और उत्तराखंड से दीप्ति नवल राष्ट्रीय महामंत्री बनायी गई हैं। बिहार से निशा सिंह, यूपी से संगीता यादव, झारखण्ड से आरती सिंह, जम्मू कश्मीर से रेखा कुमारी, केरल से पद्मजा मेनन, नागालैंड से ऐनला जमीर तथा ओड़िशा से ऐशवर्या बिस्वाल को राष्ट्रीय मंत्री का पद दिया गया है।
Leave A Comment