पत्नी की वजह से पति ने की आत्महत्या...!, सुसाइड नोट में अवैध संबंध का पर्दाफाश...!
करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ में पत्नी के कथित अवैध संबंधों से तंग आकर 40 वर्षीय एक शख्स ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सेक्टर-32-33 थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया है।
पुलिस ने बताया कि कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी कि बलदेव की पत्नी के अन्य लोगों के साथ अवैध संबंध थे। बलदेव ने पत्नी को कई बार समझाया और आरोपियों को भी समझाया गया, लेकिन उन्होंने बलदेव के साथ पहले भी झगड़ा किया था। इससे तंग आकर बलदेव ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार के लोगों का कहना है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम है उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में सेक्टर-32-33 थाना से जांच अधिकारी श्रीकांत ने बताया कि बलदेव की मौत हुई है। बलदेव औऱ उसकी पत्नी की शादी 20 साल पहले हुई थी, फिलहाल उनके 2 बच्चे थे।
पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है. सुसाइड नोट को जांच के लिए फोरेंसिंक टीम के पास भेजा गया है। परिवार के लोगों ने बलदेव की पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र किया है। इस कारण आरोपियों के साथ झगड़ा रहता था। मामले की जांच करके निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave A Comment