इन राज्यों में 30 जून को मानसून रहेगा मेहरबान.... जानें छत्तीसगढ़ का क्या रहेगा हाल....
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 30 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी से अति भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर अत्यंत भीषण वर्षा होने का अनुमान है। बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
वहीं मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ बादलों की गर्जना होने की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी-मध्य अरब सागर तथा गुजरात के तटों से सटे उत्तरी अरब सागर के भागों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएँ चलने की संभावना है। हवाओं की गति कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकडऩे के लिए न जाने की सलाह दी जाती है।
Leave A Comment