विवाहित के तीन प्रेमी...! पहले प्रेमी को पता चला वो दूसरे और तीसरे की भी प्रेमिका...! तीनों ने मिलकर कर दी हत्या...!
अवैध संबंधों में हुई थी विवाहिता की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर। यूपी के गांव खनिगवां में महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते उसके कथित प्रेमियों ने की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक और आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
एएसपी (पश्चिमी) कपिल देव सिंह ने बताया कि बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव खनिगवां निवासी रवि कुमार की पत्नी सीमा उर्फ रेनू (35) की सोमवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मंगलवार की सुबह उसका शव झोपड़ी के पीछे 20 मीटर दूर पड़ा मिला था।
एएसपी (पश्चिमी) कपिल देव सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। उन्होंने मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की थी। पूरे मामले में अवैध संबंधों में हत्या की बात सामने आ रही थी। घटना का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही कर दिया।
बेहटा गोकुल थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि मृतका के पुत्र सचिन ने आरोपी विशाल, आरोपी अरविंद और आरोपी अंकित के घर आने जाने और घटना की रात भी घर आने की जानकारी दी थी। इसी आधार पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। आरोपी विशाल और आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेहटा गोकुल थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी विशाल के अवैध संबंध सीमा उर्फ रेनू के साथ थे। इधर, कुछ समय से सीमा उर्फ रेनू की नजदीकियां आरोपी अंकित और आरोपी अरविंद के साथ भी हो गई थीं। एक दिन तीनों कथित प्रेमियों को आपस में चर्चा के दौरान इसका पता चला तो सभी ने मिलकर हत्या की योजना बना ली। इसके बाद सोमवार रात झोपड़ी से बाहर बुलाकर रेनू की हत्या कर दी गई।
-file photo
Leave A Comment