पांच मंजिला इमारत गिरी, दो बच्चों समेत तीन लोगों को मलबे से निकाला गया, अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका...!
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में सोमवार को 5 मंजिला इमारत गिर गई। मलबे के नीचे दबे 2 बच्चों समेत 3 लोगों को निकाल लिया गया है। इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
पुलिस टीम और फायर डिपार्टमेंट की गाडिय़ां भी मौके पर है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिल्डिंग गिरने की बहुत तेज आवाज सुनाई दी। मलबे में कई गाडिय़ां भी दब गई हैं। दिल्ली अग्निशमन विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि उनके विभाग में सोमवार सुबह 11.50 बजे घटना के संबंध में फोन आया था। सूचना मिलते ही 7 कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा दुखद है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। मैं खुद जिलाला प्रशासन के माध्यम से हालात पर नजर बनाए हूं।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment