वरिष्ठ विहिप नेता त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के डिक्री धारक और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ पांडेय का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को लंबी बीमार के बाद निधन हो गया। यह जानकारी उनके छोटे बेटे अमित पांडेय ने दी। वह 75 साल के थे।
दिल्ली में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित पांडेय ने बताया कि उनके पिता ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह करीब एक पखवाड़े से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बलिया जिले के पैतृक गांव में किया जाएगा।
---
Leave A Comment