एक महीने बाद खुला राज, पत्नी ने आशिक संग मिलकर पति को मार डाला...!
अजनाला। पंजाब के मेहता में करीब एक महीने पहले मृत पाए गए गुलजीत सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है। डीएसपी जंडियाला सुखविदर पाल सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी आरोपी बलजीत ने अवैध संबंध के चलते अपने आशिक आरोपी इंद्रजीत के साथ मिलकर घर में ही गला दबाकर गुलजीत सिंह की हत्या कर दी थी। यह बात करीब एक महीने की पुलिस जांच के बाद उजागर हुई है। पुलिस थाना मेहता ने इस संबंध में मामला दर्ज करते हुए मृतक गुलजीत सिंह की पत्नी आरोपी बलजीत और उसके आशिक आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी जंडियाला सुखविदर पाल सिंह ने बताया कि मेहता निवासी राज कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गुलजीत सिंह अपनी पत्नी बलजीत व दो बच्चों के साथ पास ही में एक अलग घर में रहता था। 20 अगस्त को सुबह करीब दस बजे के दौरान जब वह अपने बेटे गुलजीत सिंह के घर गई तो देखा कि गुलजीत सिंह चारपाई पर मृत पड़ा था। उन्होंने परिवार संग गुलजीत सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में पता चला कि गुलजीत की पत्नी आरोपी बलजीत कौर के आरोपी इंद्रजीत सिंह के साथ अवैध संबंध थे। दोनों आरोपियों ने रात के समय सोते समय गुलजीत की रस्सी से गला दबा कर हत्या कर दी थी।
इस संबंध में डीएसपी जंडियाला सुखविदर पाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जब गहनता से जांच की गई तो सारा मामला सामने आ गया। इस के बाद हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी करते हुए आरोपी बलजीत कौर व उसके आशिक आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Leave A Comment