चाची के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर मारा गया रेलकर्मी...! पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
रेल पटरी पर मिले शव का खुलासा....
जमशेदपुर। झारखंड में गत 6 अक्तूबर को पोसैता स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से जिस रेलकर्मी उमेश का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि उसकी अवैध संबंध के कारण हत्या की गयी थी। मनोहरपुर पुलिस ने चार दिन में इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गयी सब्बल को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिरसा ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। बिरसा का उमेश की चाची के साथ अवैध संबंध था। उमेश हमेशा इसका विरोध करता था। पुलिस टीम ने गनमोर निवासी आरोपी बिरसा को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल को पोसैता निवासी जावनी के घर की छत से बरामद कर लिया है।
मनोहरपुर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउद किड़ो ने बताया कि आरोपी ने नाजायज संबंध का विरोध करने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चाची के साथ अवैध संबंध को लेकर मृतक उमेश और आरोपी बिरसा के बीच 4 व 5 अक्तूबर को झगड़ा हुआ था। 5 अक्तूबर की रात उमेश पोसैता आकर करीबन 9 बजे ड्यूटी के लिए निकला, तो रेल पटरी के पास पीसीसी सड़क पर आरोपी बिरसा उसके पीछे-पीठे करते हुए आया और पीछे से सब्बल से उसपर वार किया। उमेश गिर गया। इसके बाद आरोपी बिरसा ने उमेश के सिर, गले और चेहरे पर सब्बल से घोंप-घोंप कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसके शरीर को हिला-डुलाकर इत्मीनान किया कि उमेश की मौत हो गई है। इसके बाद उसने कंधे पर शव को उठाकर रेल पटरी के किनारे रख दिया। घटनास्थल के पास के एक गड्ढे में उसने सब्बल और खून लगे कपड़ों को धोया। फिर नहाया और जावनी के घर जाकर सब्बल को उसके घर की फूस की छत पर रख दिया।
Leave A Comment